Breaking News

अब 27 दिसंबर को होगा सीएसए विश्वविद्यालय का 23 वां दीक्षांत समारोह

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का 23 वां दीक्षांत समारोह 28 दिसंबर 2021 के स्थान पर अब 27 दिसंबर को होगा। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि विशिष्ट अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्व उप महानिदेशक डॉ. एच. पी. सिंह को मानद उपाधि से विभूषित किया जाएगा। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल/ कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। बीएससी, एमएससी, बी टेक एवं पीएचडी के मेधावियों को मेडल प्रदान किए जाएंगे। छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी जाएंगी ।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *