Breaking News

‘इग्नू के पाठ्यक्रमों की प्रासंगिकता और रोज़गार के अवसर’ विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

कानपुर नगर। मंधना स्थित ब्रह्मावर्त डिग्री कॉलेज में प्लेसमेंट समिति और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को इग्नू के पाठ्यक्रमों की प्रासंगिकता और रोज़गार के अवसर विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र में सहायक निदेशक डॉ. रीना कुमारी ने कॅरिअर काउंसलिंग और इग्नू के रोज़गारपरक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के बारे में विस्तृत चर्चा की। 

ब्रह्मावर्त डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रोफ़ेसर वी. के. कटियार ने इग्नू के पाठ्यक्रमों की उपयोगिता के साथ ई-कंटेंट के बारे में बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के नैक प्रभारी डॉ. बप्पा अधिकारी, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. बृजेश यादव, डॉ. दिव्या भदौरिया, डॉ. भावना गुप्ता, डॉ. अर्चना सक्सेना सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्लेसमेंट समिति के प्रभारी डॉ. अमित कुमार दुबे द्वारा किया गया।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *