Breaking News

कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर है’ में मलखान सिंह का किरदार निभाने वाले दीपेश भान का हुआ निधन

मुंबई। टेलीविजन के लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर है’ में मलखान सिंह का किरदार निभाने वाले दीपेश भान का शनिवार को निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपेश भान सुबह क्रिकेट खेलते वक्त ग्राउंड पर ही गिर पड़े थे। उनकी नाक से खून बह रहा था। ग्राउंड पर मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 11 मई 1981 को जन्मे दीपेश महज 41 की उम्र में इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। दीपेश की को-स्टार चारुल मलिक ने इस खबर को सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा, ‘मुझे अभी तक यकीन नहीं हो पा रहा है। मुझे सुबह ही पता चला उनके बारे में। मैं उन्हें 8 साल से जानती थी और वह सेट पर वह मेरे सबसे क्लोज थे। वह मुझे कई बार एक्टिंग टिप्स भी देते थे।’

शो में मनमोहन तिवारी का किरदार निभाने वाले एक्टर रोहिताश गौर भी इस खबर को सुनकर सदमे में हैं। उन्होंने कहा, ‘आज हमारा कॉल टाइम थोड़ा देर से था। तो मुझे लगा कि वह जिम के बाद, क्रिकेट खेलने गए हैं ग्राउंड में। ये उनका फिटनेस रूटीन था। लेकिन खेलते हुए उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिर गए। ये हमारे लिए बहुत शॉकिंग खबर है। वह एक स्वस्थ लाइफस्टाइल जीते थे। मुझे समझ नहीं आ रहा कि कैसे बताऊं कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं। 

शो के प्रोड्यूसर्स संजय और बिनेफर कोहली ने इस पर कहा, ‘हम दीपेश भान के निधन की खबर को सुनकर काफी सदमे में हैं और निराश भी हैं। वह भाभी जी घर पर हैं के सबसे डेडिकेटेड एक्टर्स में से एक थे और हमारे परिवार के जैसे थे। उन्हें हम सब काफी मिस करने वाले हैं। उनके आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है।’ जानकारी के अनुसार आठ महीने पहले ही दीपेश की मां का निधन हुआ था।

About rionews24

Check Also

त्रिशा कृष्णन का ‘करुप्पु’ में दमदार अवतार, वकील के रोल में आएंगी नजर

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों त्रिशा कृष्णन अपने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों कारणों से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *