Breaking News

जैव संवर्धित ग्राम अनूपपुर में पोषक महिला गोष्ठी में महिलाओं ने जाना सहजन के विभिन्न पोषक तत्वों के बारे में

कानपुर देहात। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दलित नगर द्वारा बुधवार को जैव संवर्धित ग्राम अनूपपुर में पोषक महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार ने समूह की महिलाओं को सहजन के विभिन्न पोषक तत्वों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की, साथ ही ये भी बताया कि सहजन अब पूरे साल प्राप्त किया जा सकता है। इसी क्रम में ग्राम अनूपपुर की महिला अध्ययन केंद्र की अध्यक्ष एवं कृषि विज्ञान केंद्र की गृह वैज्ञानिक डॉक्टर मिथिलेश वर्मा ने समूह की महिलाओं को अंकुरित अनाज का हमारे जीवन में क्या महत्व है और किस प्रकार अनाजों को अंकुरित किया जाता है, की जानकारी प्रदान की। उन्होंने महिलाओं को बताया कि सभी महिलाओं को अपने और अपने परिवार का स्वास्थ्य सम्बन्धी ध्यान रखना अति आवश्यक है। गोष्ठी में आंगनबाड़ी केंद्र की सुषमा पाल, रुदापुर की आंगनबाड़ी केंद्र की सीमा पाल और अनिल पाल आदि उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *