Breaking News

राजकीय पॉलीटेक्निक में शुरू हुआ दो दिवसीय खेल महोत्सव

गाज़ियाबाद। राजकीय पॉलीटेक्निक में खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। गुरुवार को आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जे. एल.वर्मा, संयुक्त निदेशक, प्राविधिक शिक्षा, पश्चिमी क्षेत्र थे। उन्होंने खेल-कूद को अत्यंत आवश्यक बताया और कहा कि जोनल और राज्य स्तरीय खेलों में हिस्सा लेने वाले विजेताओं के लिए एक निर्धारित अंक की मांग चल रही है। जिससे भविष्य में बच्चों को उसका फायदा मिल सके। 

प्रधानाचार्य डॉ. जानबेग लोनी ने बताया कि किताबी शिक्षा के साथ साथ खेल की शिक्षा भी आज के परिवेश में आवश्यक है। इसी उद्देश्य से इस खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है। प्रधानाचार्य डॉ. लोनी ने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है, जिसमें छात्र-छात्राओं की भी भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। उन्होंने आगे कहा कि संस्थान में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आयोजन में बैडमिंटन, दौड़ प्रतियोगिता, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक इत्यादि का आयोजन किया गया। खेल महोत्सव का संचालन डॉ. योगेन्द्र सिंह, व्याख्याता रसायन एवं इशिता पाठक, व्या० इलेक्ट्रॉनिक्स ने किया।

इस खेल आयोजन के पहले दिन 100 एवं 200 मीटर की दौड़ के बालिका संवर्ग में  क्रमशः प्रथम स्थान पर अदिति पाल, द्वितीय स्थान पर काजल मधेशिया और तृतीय स्थान शानू रहीं। लॉन्ग जंप बालिका संवर्ग में विधि राय कर्दम प्रथम स्थान पर रहीं। वहीं द्वितीय व तृतीय स्थान पर श्रद्धा गुप्ता व हर्षिका शर्मा रहीं, वहीं बालक संवर्ग की 800 मीटर की दौड़ में धीरज पाराशर प्रथम स्थान पर रहे। वहीं दूसरा और तीसरा स्थान क्रमशः अभिषेक यादव व चंद्रशेखर ने प्राप्त किया। लॉन्ग जंप बालक संवर्ग में प्रथम स्थान रजनेश कुमार को मिला। वहीं दूसरा व तीसरा स्थान क्रमशः अतुल यादव व शोभित कुमार को प्राप्त हुआ। बैडमिंटन की युगल प्रतियोगिता बालिका संवर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमशः आरती व रिचा सिंह, नीतू यादव व प्रीति यादव व दिव्यांका मिश्रा और साधना प्रजापति को प्राप्त हुआ। आज प्रतियोगिता का प्रथम दिन था। कल विभिन्न खेल आयोजनों के महोत्सव का समापन होगा। इस आयोजन को सफल बनाने में राजकीय पॉलिटेक्निक के सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

About rionews24

Check Also

‘3D कंक्रीट प्रिंटर ए न्यू इमर्जिंग कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी’ विषय पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौद्योगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में बुधवार को ‘3D कंक्रीट प्रिंटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *