Breaking News

कानपुर पहुंचे सरदार परविंदर सिंह, सिख समाज ने किया भव्य स्वागत

कानपुर। उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा कोआर्डिनेशन कमेटी के प्रधान एवं उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के लगातार तीसरी बार वरिष्ठ सदस्य बनाए गए सरदार परविंदर सिंह के कानपुर प्रथम आगमन पर सिख समाज कानपुर उत्तर प्रदेश की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों और कमेटी के सदस्यों ने उन्हें सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं।

स्वागत कार्यक्रम में सिख समाज कानपुर उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष गुरविंदर सिंह वासू प्रिंस, महासचिव गगनदीप सिंह चड्डा, उपाध्यक्ष अनमोलक सिंह कलसी, कंवलजीत सिंह मोदी सोनी, संरक्षक अमरजीत सिंह चड्डा, मनजीत सिंह चड्डा, सुरिंदर पाल सिंह रुहानी, हरिंदर पाल सिंह, सुरजीत सिंह चड्डा लक्की, कंवलजीत सिंह बग्गा, सिमरन कौर, इकबाल कौर, निडरजी, कुलबीर सिंह महाजन, इंदरपाल सिंह सिमर, हरजोत सिंह, हरपाल सिंह, ज्योती, तजिंदर सिंह और संदीप सिंह एसके सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

गुरुद्वारों में माथा टेककर लिया आशीर्वाद

स्वागत के बाद सरदार परविंदर सिंह ने गुरुद्वारा कीर्तनगढ़, गुमटी नंबर-5 पहुंचकर गुरु महाराज के समक्ष माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भाई आतमजीत सिंह ने उन्हें सिरोपा और प्रसाद भेंट किया।

इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारा बाबा चंद्र जी महाराज, गोविंद नगर में भी माथा टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से प्रधान त्रिलोचन सिंह, सुरेश कालरा, गोगी बेदी, अभिषेक रोहिरा और नरिंदर सिंह शिव सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कमेटी की ओर से उन्हें सिरोपा एवं प्रसाद देकर सम्मानित किया गया।

नगर कीर्तन में संगत के साथ हुए शामिल

सरदार परविंदर सिंह ने नगर कीर्तन में समूह साध संगत के साथ शिरकत की। वह संगत के साथ चलते हुए गुरुद्वारा भगत नामदेव जी पहुंचे। यहां गुरुद्वारा कमेटी की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया।

गुरुद्वारा भगत नामदेव जी के प्रधान नीतू सिंह सहित अमरजीत सिंह पम्मी, रमिंदर सिंह रिंकू, गुरदीप सहगल, अशोक अरोड़ा, श्रीचंद असरानी, लाडी बिंद्रा और सतनाम सिंह सूरी ने सरदार परविंदर सिंह को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सिख समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि सरदार परविंदर सिंह को लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग में वरिष्ठ सदस्य की जिम्मेदारी मिलना समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व और अनुभव से सिख समाज से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने में मदद मिलेगी।

पूरे कार्यक्रम में सिख समाज कानपुर उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष गुरविंदर सिंह वासू प्रिंस, महासचिव गगनदीप सिंह चड्ढा और कमेटी के समस्त सदस्य मौजूद रहे।

About rionews24

Check Also

यूपी में मूसलाधार बारिश, मिर्जापुर में 161 मिमी बरसात; ललितपुर में ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सितंबर की शुरुआत जोरदार बारिश के साथ हुई है। बुधवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *