Breaking News

बहुराष्ट्रीय कंपनियों में साक्षात्कार के बारे में जाना के.एन.आई.टी. के छात्रों ने

सुल्तानपुर। कमला नेहरू प्रोद्योगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ‘पाठ्यक्रम परिवर्द्धन (करिक्युलम डेवलपमेंट)’ विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया। जिसमे वन्दना श्रीवास्तव, फ्रीलांसर प्रबंधन सलाहकार तथा अंकित राज, श्रेणी प्रबंधक, फ्लिपकार्ट ने छात्रों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयन प्रणाली, कंपनियों के कार्यप्रणाली के संदर्भ में जानकारी दी।
वेबिनार में साक्षात्कार में आने वाले परेशानियां, साक्षात्कार में पूछे जाने वाले प्रश्न, साक्षात्कार में संचार कौशल का महत्व, साक्षात्कार में आत्मविश्वास का होना, कंपनी में कार्यरत कर्मचारी का प्रबंधिक कार्यों में निपूर्ण होना, कंपनी का कर्मचारियों से अपेक्षा, कंपनी के साक्षात्कार के पूर्व कंपनी के बारे में जानकारी प्राप्त करना, महानगरों में कंपनियों की स्थिति, महानगर में रहने में आने वाली चुनौतियों आदि के बारे में भी चर्चा की।
छात्रों ने भी इस वेबिनार में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के बारे में जानकारी तथा कंपनियों से जुड़ी अपनी समस्याओं का हल प्राप्त किया।
कमला नेहरू प्रोद्योगिकी संस्थान द्वारा आयोजित किये जाने वाले वेबिनार की श्रेणी में यह वेबिनार पाठ्यक्रम परिवर्धन का रहा। जो की
मुख्य संरक्षक डॉ. एस. के. सिन्हा, संरक्षक डॉ. एम. के. गुप्ता, कार्यक्रम संचालक प्रो. अनुपम वर्मा, महोदय के संरक्षण में पूर्ण हुआ। वेबिनार में प्रो. एच.के. गुप्ता, प्रो. प्रत्युषजीत, प्रो. रामाशीष उपस्थित रहे। जिसमें छात्र संचालक विवेक प्रजापति, अश्मिता हंस, अमित कुमार एवम् दीपांशी ने वेबिनार को सुचारु रूप से चलाने में अपना योगदान दिया।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *