Breaking News

दुनिया के अनेक देशों में दिखेगा, साल 2020 का दूसरा चंद्रग्रहण

  • इस साल का पहला चंद्र ग्रहण हुआ था 10 जनवरी को 
  • 05 जून को रात 11:15 बजे से शुरू होगा इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण

इस साल का दूसरा चंद्रग्रहण कल यानी 05 जून को होगा। इससे पहले साल पहला चंद्रग्रहण 10 जनवरी को लगा था। चंद्रग्रहण खगोलीय एक घटना है जो पृथ्वी की छाया के परिणामस्वरूप सूर्य के प्रकाश को अवरुद्ध करती है। खगोलशास्त्र के अनुसार चंद्रग्रहण तीन प्रकार का होते है – पूर्ण चंद्रग्रहण, आंशिक और खंडच्छायायुक्त चंद्रग्रहण। 

किस प्रकार का होगा चंद्रग्रहण?

05 जून 2020 को खंडच्छायायुक्त चंद्रग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse) होगा। इसमें सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा पूरी तरह से संरेखित होते हैं। पृथ्वी चंद्रमा की सतह तक पहुंचने से सूर्य की कुछ रोशनी को अवरुद्ध करती है और चंद्रमा के एक हिस्से को अपनी बाहरी छाया के साथ कवर करती है।  

कहाँ और कब दिखेगा?

कल लगने वाला चंद्रग्रहण एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में देखा सकते है। आसमान स्पष्ट होने पर रात में अन्य देशों में भी देखा जा सकता है। 

साल 2020  का दूसरा चंद्रग्रहण 05 जून रात 11:15 बजे से शुरू होगा और 06 जून 02:34 बजे तक रहेगा। इस चंद्रग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 18 मिनट होगी। यह चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठ नक्षत्र में लग रहा है यानी राशियों पर पड़ने वाले असर पर भी ज्योतिषियों की नजर रहेगी।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावधानियां 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण लगने पहले ही सूतक काल शुरू हो जाता है। इस समय खाने पीने की मनाही होती है, लेकिन गर्भवती महिलाओं, बीमार व्यक्ति, छोटे बच्चों और वृद्ध लोगों पर ये नियम लागू नहीं होते हैं, साथ ही यह जरूर ध्यान रखें कि सूतक काल लगने से पहले ही भोजन में तुलसी के पत्ते जरूर डाल दें। जिससे ग्रहण काल में जरूरत पड़ने पर इसे खाने का इस्तेमाल किया जा सके। सूतक काल के समय मन ही मन में ईश्वर की अराधना करनी चाहिए. इस दौरान मंत्र जाप कर सकते हैं। वहीं सूतक काल के दौरान किसी भी स्थिति में भूलकर भी तुलसी के पौधे को छूना नहीं चाहिए।

गर्भवती महिलाएं रखें विशेष सावधानी
सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को अपना खास ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान उन्हें चाकू-छुरी अथवा तेज धार वाले औजारों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें घर से भी बाहर भी नहीं निकलना चाहिए।

About rionews24

Check Also

एक ऐसा गांव जहां हनुमान जी की पूजा नहीं होती, जानिए क्या है वजह

देहरादून। एक ओर जहां देशभर में हनुमान जी की पूजा धूमधाम से होती है वहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *