Breaking News

आम आदमी पार्टी ने यूपी में 1000 स्थानों पर शुरू की तिरंगा शाखा

लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता की,आप पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसद संजय सिंह ने बाबा साहेब आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सांसद ने जानकारी दी कि पूरे उत्तर प्रदेश में लगभग 1000 स्थानों पर एक साथ तिरंगा शाखा का आयोजन किया गया है और साथ ही तिरंगे के सामने राष्ट्रगान के बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन और उनके जीवन में किये गए कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि हम लोग प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते है और साथ ही साथ संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हैं। उन्होंने भारतीय संविधान के विभिन्न पहलुओं का जिक्र करते हुए कहा कि संविधान का सार संविधान की प्रस्तावना में मिल जाता है। भारत के संविधान को भारत के लोगों ने अंगीकार किया। उन्होंने कहा कि यह हम सब लोगों के द्वारा अपनाया गया संविधान है, इसलिए इस मुल्क की व्यवस्था किसी के फरमान से नहीं बल्कि डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाये गए भारतीय संविधान से चलेगी। 

सांसद संजय सिंह ने कहा कि आजादी के बाद से ऐसे कई मौके सामने आ चुके हैं। जब हमें महसूस हुआ कि भारत का संविधान, भारत का लोकतंत्र और भारत की सामाजिक व्यवस्था खतरे में है। लेकिन यह बाबा साहब द्वारा बनाए गया संविधान ही था जिसने भारत के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल और सत्ता तो आती जाती रहेंगी लेकिन बाबा साहब ने संविधान लिख कर पहले ही बता दिया कि यह देश किस व्यवस्था से किन कानूनों से चलेगा। इस दौरान सांसद संजय ने भारतीय संविधान के प्रस्तावना को पढा जिसे वहां उपस्थित अन्य लोगों ने दोहराया। पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से नेता सभा राज सिंह, नेता दिनेश पटेल, नेता जनक प्रसाद शाखा, नेता कैप्टेन मक्कड़, मीडिया प्रभारी महेंद्र , मीडिया प्रभारी वैभव जायसवाल अन्य शाखा प्रमुख व अन्य पदाधिकारियों मौजूद थे।

About rionews24

Check Also

KNIT : अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौधोगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *