Breaking News

उत्तर प्रदेश डायबिटीज एसोसिएशन ने डॉ. प्रवीण कटियार को फेलोशिप प्रदान की

कानपुर। उत्तर प्रदेश डायबिटीज एसोसिएशन ने शनिवार को 23वीं वार्षिक कांफ्रेंस, यूपीडीएकान 2024, गाजियाबाद, की कन्वोकेशन सेरिमनी में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के चीफ प्रॉक्टर एवं आईएमए कानपुर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रवीन कटियार को फेलोशिप प्रदान की गई।

यह फेलोशिप मुख्य अतिथि  सुनील शर्मा, कैबिनेट मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, उत्तर प्रदेश सरकार विशिष्ट अतिथि डॉ. आर के सिंघल, डीन, आईसीपी और विशिष्ट अतिथि आरएसएसडीआई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा अनुज महेश्वरी, उत्तर प्रदेश डायबिटीज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मनोज श्रीवास्तव व सचिव डॉ. सौरभ श्रीवास्तव द्वारा प्रदान की गई। डॉ. प्रवीन कटियार को यह फेलोशिप डायबिटीज जागरूकता के संबंध में उनके कार्यों तथा यूपीडीए के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान हेतु प्रदान की गई है। डॉ. कटियार के साथ ही प्रदेश के सात चिकित्सकों को यह फेलोशिप प्रदान की गई।

इससे पूर्व डॉ. प्रवीन कटियार को इंटरनेशनल मेडिकल साइंसेस एकेडमी, इंडियन एकेडमी ऑफ़ बायोमेडिकल साइंसेस, आईएमए कॉलेज ऑफ़ जनरल प्रैक्टिशनर एवं इंटरनेशनल सोसायटी फॉर लाइफ साइंसेज द्वारा उनके चिकित्सा सेवा, शोध एवं समाज सेवा में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों हेतु फेलोशिप प्रदान की जा चुकी है। इसके साथ ही साथ इन्हें अंतराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा विभिन्न अवॉर्ड प्राप्त हो चुके हैं।

डॉ. प्रवीन कटियार को फेलोशिप प्राप्त होने पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय परिवार एवं कानपुर के चिकित्सकों ने हर्ष व्यक्त किया।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …