Breaking News

चंद्रशेखर कृषक समिति का 37वां स्थापना दिवस मनाया गया

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रसार निदेशालय में लाल बहादुर शास्त्री कृषक सभागार में चंद्रशेखर कृषक समिति का 37 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कृषक समिति की स्थापना दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. डी. आर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कृषकों का देश की प्रगति में बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि किसान अब किसान ही नहीं अपितु कृषि उद्यमी बनें। जिससे वह स्वावलंबी होकर आत्मनिर्भर बन सकें। डॉ. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने नवीनतम कृषि तकनीक एवं उन्नत बीज विकसित किए हैं। जिससे कृषि उत्पादन एवं क्षेत्रफल में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने उपस्थित किसानों से अपील की है कि रबी फसलों की बुवाई का उचित समय 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक है। इसके पूर्व कृषि वैज्ञानिकों के मोबाइल, व्हाट्सएप ग्रुप या व्यक्तिगत मिलकर कृषि तकनीकी अवश्य लें। जिससे रबी फसल में अच्छा उत्पादन हो सके। कुलपति ने उपस्थित कृषक समिति के सदस्यों से कहा कि आप अन्य किसानों के लिए एक मॉडल किसान के रूप में हैं। उन्होंने नवयुवक किसानों को बीज उत्पादन के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की है। जिससे कि वह  स्वरोजगार स्थापित कर सकें। कुलपति ने किसानों से सहफसली व फूलों की खेती करने की सलाह दी। जिससे की एक फसल नष्ट होने से दूसरी फसल से लाभ मिल सके  निदेशक प्रसार/ समन्वयक डॉ. ए.के. सिंह ने विश्वविद्यालय द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे प्रसार गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जबकि निदेशक डॉ. एच. जी. प्रकाश ने विश्वविद्यालय द्वारा विकसित बीजों की प्रजातियों के बारे में बताया। उपनिदेशक कृषि कानपुर नगर चौधरी अरुण कुमार ने कृषि विभाग द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर समसामयिक जानकारी किसानों को वैज्ञानिकों द्वारा दी गई है।

मुख्य अतिथि कुलपति एवं समिति के अध्यक्ष द्वारा कृषि क्षेत्र में विशेष योगदान करने वाले कृषि वैज्ञानिकों एवं प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया। जिसमें डॉक्टर ए के सिंह, डॉ जितेंद्र सिंह यादव, डॉ. अशोक कुमार, डॉक्टर आशा यादव, डॉक्टर एस. बी. पाल, डॉक्टर संजीव कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी डॉक्टर खलील खान, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉक्टर साधना वैश्य, डॉक्टर अलका कटियार, शिवपाल सिंह कृषि विभाग, जय नारायण सिंह प्रगतिशील कृषक, कमल किशोर प्रगतिशील कृषक आदि को अंग वस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ जितेंद्र सिंह द्वारा किया गया। जबकि कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद डॉ एस बी पाल ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर महेक सिंह, डॉक्टर आर.के. यादव, डॉक्टर अखिलेश मिश्रा, डॉक्टर सुभाष चंद्रा, डॉक्टर सोहन लाल वर्मा सहित कृषि विभाग के विभागीय अधिकारी एवं कानपुर नगर और देहात की किसान उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

KNIT : अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौधोगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *