Breaking News

बिग बॉस ओटीटी : बेघर हुए अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा, फैंस को नहीं आया पसंद

मुंबई। बिग बॉस ओटीटी में हर रोज कुछ नया देखने को मिलता है। बीते रोज प्रसारित हुए सनडे का वार की शुरुआत करण जौहर ने सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि देते हुए की। करण जौहर ने घरवालों से बात की और जनता के सवाल उन तक पहुंचाए। फेमस कंटेस्टेंट अक्षरा सिंह इस हफ्ते शो से एलिमिनेट हो गई हैं. इस बार शो में डबल एलिमिनेश देखने को मिला, जिसमें घर का एक क्यूट कनेक्शन मिलिंद गाबा और अक्षरा सिंह शो से बाहर हो गए. शो से अक्षरा सिंह का एलिमिनेट होना एक्ट्रेस के फैंस को पसंद नहीं आ रहा है और वो शो के मेकर्स समेत करण जौहर को ट्रोल कर रहे हैं सोशल मीडिया पर शो को बायस्ड कहा। शो से अब तक उर्फी जावेद, रिद्धिमा पंडित, करण नाथ और जीशान खान एलिमिनेट हो चुके हैं। अक्षरा सिंह शो से बाहर होकर काफी भावुक नजर आईं और उन्होंने नेहा भसीन से माफी भी मांगी। नेहा ने भी उन्हें गले से लगाया।

करण जौहर ने नेहा भसीन की बॉ़डी शेमिंग के लिए अक्षरा सिंह को फटकार भी लगाई थी। पिछले पूरे हफ्ते अक्षरा सिंह-नेहा भसीन के बीच काफी टकराव हुआ था। इस दौरान अक्षरा ने नेहा को अपशब्द भी कहे थे। मिलिंद गाबा और अक्षरा सिंह के घर से बेघर होने के बाद एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेटेड दिव्या अग्रवाल इस हफ्ते सेफ हो गई हैं। जीशान खान के जाने के बाद उनका कनेक्शन फिलहाल किसी से नहीं बन पाया है। बता दें, शो में अब दो हफ्ते बचे हैं। मूस जट्टाना, निशांत भट्ट, दिव्या अग्रवाल, शमिता शेट्टी, नेहा भसीन, राकेश बापत और प्रतीक सहजपाल ही घर के अंदर बचे हुए हैं।

About rionews24

Check Also

त्रिशा कृष्णन का ‘करुप्पु’ में दमदार अवतार, वकील के रोल में आएंगी नजर

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों त्रिशा कृष्णन अपने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों कारणों से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *