Breaking News

स्टील गर्डर के गैर विनाशकारी परीक्षण और ब्रिज लोड परीक्षण पर एक वर्चुअल टूर का हुआ आयोजन

सुल्तानपुर। सिविल इंजीनियरिंग विभाग, कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान सुल्तानपुर द्वारा शनिवार, 28.09.2024 को स्टील गर्डर के गैर विनाशकारी परीक्षण और ब्रिज लोड परीक्षण पर एक वर्चुअल टूर का आयोजन किया गया।

इस आभासी दौरे को इंजीनियर शुभम श्रीवास्तव ने संबोधित किया। इंजीनियर श्रीवास्तव ने भारतीय मानकों में दिए गए गैर विनाशकारी परीक्षण विधियों के साथ-साथ साइट पर किए गए परीक्षण पर ध्यान केंद्रित किया। रिबाउंड हैमर और अल्ट्रासोनिक विधियों पर गहन चर्चा की गई। आरसीसी फ्लाईओवर के परीक्षण के तरीके साइट पर दिखाए गए। छात्रों के प्रश्नों का उत्तर भी दिया। बीटेक और एमटेक के छात्रों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन वर्चुअल टूर में हिस्सा लिया।

विभागाध्यक्ष डॉ. यूके माहेश्वरी ने ऐसे परीक्षणों के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम में प्रोफेसर बिपिन, प्रोफेसर हरेंद्र, प्रोफेसर रुचिन, प्रोफेसर प्रत्यूष, प्रोफेसर पीयूष, प्रोफेसर विकास, विजय उपस्थित थे डॉ. माहेश्वरी ने विशेषज्ञ का आभार व्यक्त किया।

प्रोफेसर अनुपम वर्मा इस वर्चुअल कार्यक्रम के समन्वयक थे और प्रोफेसर रामाशीष कार्यक्रम के सहायक समन्वयक थे।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *