Breaking News

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रवक्ता बनाये गए अरुण चंदेल

लखनऊ। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नव निर्वाचित कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष/प्रवक्ता अरुण सिंह चंदेल और प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह रघुवंशी को बनाए जाने की घोषणा एक बैठक की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह (झाँसी) ने यह घोषणा की। नव निर्वाचित अरुण सिंह चंदेल कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजपूत समाज को एक सूत्र में बंधने को लेकर कहा कि संगठन का विस्तार लगातार पूरे प्रदेश में हो रहा है। राजपूत समाज के महापुरुषों के बारे में जानने की नौजवान साथियों को आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से ही अपने समाज की सेवा और सुरक्षा की जा सकती है।

नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह रघुवंशी ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संगठन के साथी प्रचार प्रसार को लेकर जिलेवार बैठक करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत जल्द अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रादेशिक सम्मेलन आयोजित करेगी, जिसमें सनातन बोर्ड के गठन को लेकर व हिंदुत्व की रक्षा के लिए पूरे प्रदेश भर से आए हुए क्षत्रिय भाई बहन संकल्प लेंगे।

बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी राम प्रकाश सिंह, डॉक्टर राकेश प्रताप सिंह, राघवेंद्र सिंह भदौरिया, युवा क्षत्रिय अंकित परिहार, विक्रम सिंह, पूनम सिंह, अंजू सिंह, माया, सत्यम सिंह, शिवम् सिंह, अनमोल सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *