Breaking News

काकोरी ट्रेन एक्शन के कार्यक्रम की श्रृंखला में क्विज का हुआ आयोजन

लखनऊ। शिक्षाशास्त्र विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय में शनिवार को काकोरी ट्रेन एक्शन के कार्यक्रम की श्रृंखला में काकोरी एक्स्प्रेस क्विज  का आयोजन प्रोफेसर अरुण कुमार के द्वारा  कराया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अमिता वाजपेयी, प्रोफेसर श्रवण कुमार, प्रोफेसर मुनेश कुमार, डॉ. नीतू सिंह एवं डॉ. किरण डंगवाल उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी शोधार्थी गण गिरजेश कुमार, प्रियंका जोशी एवं श्रेया कटियार उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में प्रतियोगियों को 30 प्रश्न हल करने के लिए दिये गये। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों में से पांच लोगों को विजेता घोषित किया गया। प्रथम स्थान पर पूनम चौधरी एवं पंकज वर्मा रहे। द्वितीय स्थान आकाश पटेल को मिला। तृतीय स्थान अंजलि द्विवेदी एवं शिवानी शर्मा को मिला।

विजेताओं को प्रोफेसर अरुण कुमार, प्रोफेसर मुनेश कुमार एवं डॉ. नीतू सिंह द्वारा पुरस्कृत करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में  कार्यक्रम के प्रोफेसर मुनेश कुमार के द्वारा आजादी के महत्व एवं राष्ट्र प्रेम की भावना कैसे विकसित हो? विषय पर व्याख्यान दिया गया।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *