Breaking News

डॉ. वेल्दी होंसिंगर फिशर के 147 वें जन्मदिवस पर प्रमाण पत्र एवं टूलकिट वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर। इण्डिया लिटरेसी बोर्ड, साक्षरता निकेतन, लखनऊ की संस्थापिका डॉ. वेल्दी होंसिंगर फिशर के 147वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर इण्डिया लिटरेसी बोर्ड, साक्षरता निकेतन, लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के संयुक्त तत्वावधान में जन शिक्षण संस्थान, कानपुर (कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार) के माध्यम से हेल्पर-इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन एवं असिस्टेंट वेल्डर एण्ड टेक्नीशियन का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 40 सफल प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की फजलगंज, कानपुर स्थित वर्कशॉप में कौशल प्रमाण पत्र एवं इण्डिया लिटरेसी बोर्ड, लखनऊ द्वारा प्रदत्त टूलकिट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि गोकरन सिंह, सेवाप्रबन्धक, यू.पी.एस.आर.टी.सी. कानपुर द्वारा की गयी। उन्होंने सफल प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए संस्थान द्वारा किये गए प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान, कानपुर के निदेशक सुशील कुमार पाठक द्वारा इण्डिया लिटरेसी बोर्ड, लखनऊ की संस्थापिका डॉ. वेल्दी होंसिंगर फिशर के 147वें जन्मदिवस की सभी को बधाई दी एवं उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अथक प्रयासों की सराहना करते हुए उनके आदर्शों पर चलने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने जन शिक्षण संस्थान, कानपुर का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया गया कि कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के अन्तर्गत संचालित जन शिक्षण संस्थान, कानपुर द्वारा विभिन्न कौशल से सम्बन्धित रोजगारपरक प्रशिक्षणों का संचालन किया जाता है, जिसमें एन.एस.क्यू.एफ. लेवल 2 एवं 3 के पाठ्यक्रम शामिल है।

पैतृक संस्था- इण्डिया लिटरेसी बोर्ड, साक्षरता निकेतन, लखनऊ एवं जन शिक्षण संस्थान, कानपुर के अध्यक्ष संजय आर. भूसरेड्डी, आई.ए.एस. (से.नि.) द्वारा प्रदत्त टूलकिट एवं जन शिक्षण संस्थान, कानपुर द्वारा कौशल प्रमाण पत्र का वितरण मुख्य अतिथि गोकरन सिंह, सेवाप्रबन्धक एवं सुशील कुमार पाठक निदेशक, जन शिक्षण संस्थान, कानपुर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर रूपेन्द्र पाल सिंह, फोनमैन, यू.पी.एस.आर.टी.सी. तथा संस्थान के कमल किशोर श्रीवास्तव, कार्यक्रम अधिकारी एवं विवेक कुमार वर्मा फील्ड असिस्टेंट कम क्लर्क तथा प्रशिक्षक रामबाबू दीक्षित एवं प्रकाश चन्द्र अवस्थी उपस्थित रहें ।

About rionews24

Check Also

आप ने दो नए प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति की

इमरान संभलशाही और अरुण सिंह चंदेल को मिली जिम्मेदारी, मीडिया टीम को मिलेगी मजबूती लखनऊ। आम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *