Breaking News

‘लाईफ टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किए गए डॉ. प्रवीण कटियार

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी उप्र, लखनऊ के फार्माकोलॉजी एवं थेराप्यूटिक्स विभाग तथा एसोसिएशन ऑफ़ कम्युनिटी फार्माथेराप्यूटिक्स, लखनऊ द्वारा डॉ. प्रवीन कटियार को फार्माकोलॉजी और चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और स्थायी योगदान, शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति उनके अटूट समर्पण और एक शिक्षक, शोधकर्ता और मार्गदर्शक के रूप में सेवा के लिए ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ प्रदान किया गया। फार्माकोलॉजी एवं थेराप्यूटिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार दीक्षित, प्रो. राजेन्द्र नाथ, प्रो. डी. के कटियार, प्रो. सर्वेश सिंह एवं अन्य शिक्षकों ने डॉ. प्रवीन कटियार को सम्मानित किया।

बता दें, इससे पूर्व भी डॉ. प्रवीन कटियार को विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय संस्थाओं एवं संस्थानों द्वारा विभिन्न अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

डॉ. प्रवीन कटियार वर्तमान में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के IQAC के एसोसिएट निदेशक एवं स्कूल ऑफ़ हेल्थ साइंसेस में एसोसिएट प्रोफ़ेसर हैं। वह पूर्व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा के अध्यक्ष रह चुकें हैं तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उप्र एवं हेड क्वार्टर में विभिन्न पदों पर कर कार्य कर चुकें हैं। वह सामाजिक संस्था प्रयत्न के सचिव एवं चंद्रमुखी मेमोरियल फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं।
डॉ. प्रवीन कटियार को अवार्ड मिलने पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं चिकित्सकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *