Breaking News

स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनें गांव की महिलाएं : कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह

कानपुर देहात।चन्द्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा गोद लिए गए जैव संवर्धित गांव अनूपपुर में आज महिला स्वरोजगार एवं आत्मा निर्भरता विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने ग्राम अनूपपुर को समग्र आदर्श गांव बनाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कृषक महिलाएं मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, मोमबत्ती बनाना, आचार मुरब्बा व पापड़ बनाने के साथ-साथ सिलाई मशीनों द्वारा स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बने। इस दौरान कुलपति ने गांव की 10 महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीनें भी वितरित की।

कुलपति द्वारा यह भी बताया गया कि ऑल इंडिया वूमेन डेवलपमेंट वेलफेयर संस्था द्वारा बहुत ही जल्द मिट्टी के विभिन्न प्रकार के उपयोगी बर्तनों के बनाने की इंडस्ट्री की शुरुआत कुटीर उद्योग के रूप में किया जाएगा। इसी के साथ ही 75 परिवारों को स्मार्ट किचन गार्डन हेतु सब्जी बीजों के मिनी किट्स भी वितरण किए गए। जिससे पोषण थाली का सफर पूरा किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह भी आवाहन किया कि प्रत्येक किचन गार्डन में सहजन और पपीता का जो वितरण किया गया है प्रत्येक किचन गार्डन में इसके पौधे हों। जिससे समस्त ग्राम वासियों को सुपोषित किया जा सके। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी  डॉ खलील खान ने बताया कि इस दौरान गांव की कृषक महिलाओं एवं कृषकों द्वारा अवगत कराया गया कि गांव में शौचालय, रोड, खड़ंजा और हैंडपंप तथा तालाब निर्माण का कार्य अच्छी गति से चल रहा है। इसके लिए कुलपति ने क्षेत्रीय विधायक प्रतिभा शुक्ला को धन्यवाद दिया साथ ही जनपद के समस्त विकास अधिकारियों को भी धन्यवाद किया। कार्यक्रम में समस्त अतिथियों का स्वागत कृषि विज्ञान केंद्र दलीप नगर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार ने किया। जबकि कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का स्वागत सह निदेशक प्रसार डॉक्टर सुभाष चंद्रा ने किया। इस अवसर पर प्रसार निदेशक डॉक्टर एके सिंह, डॉक्टर रामाशीष यादव, डॉक्टर अनिल सचान, डॉ मिथिलेश वर्मा, डॉक्टर निमिषा अवस्थी, डॉक्टर चंद्रकला, डॉक्टर अरुण सिंह, डॉ अरविंद कुमार एवं डॉ सीके राय सहित अन्य वैज्ञानिक एवं गांव की  300 से अधिक महिलाएं  उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

आईआईटी कानपुर ने 5जी एंटीना प्रौद्योगिकी पर संगोष्ठी का किया आयोजन

कानपुर नगर। दूरसंचार में नवाचार में अग्रणी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (आईआईटी कानपुर) ने ‘5जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *