Breaking News

डीएवी कॉलेज में प्रोफेसर ने की छात्रा से अश्लील हरकत, निलंबित

कानपुर। डीएवी डिग्री कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग में एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने कॉलेज के सैन्य अध्ययन विभाग के शिक्षक डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव (प्रथम) के खिलाफ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। छात्रा का कहना है कि बुधवार को कॉलेज में फेयरवेल पार्टी की तैयारियां चल रही थीं। तभी शिक्षक वहां आएं और उन्होंने छात्रा को कार्य के बहाने बाहर बुला कर अश्लील हरकत की। छात्रा ने तुरंत अपने विभागाध्यक्ष और प्रबंध समिति के सचिव डॉ. नागेंद्र स्वरूप से शिकायत की। उन्होंने प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की जांच महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. बीआर अग्रवाल को  सौंपी हैं। उनको एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट देनी होगी।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *