Breaking News

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 : पूर्ण बहुमत हासिल कर 27 साल बाद सरकार बनाएगी भाजपा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा इस बार पूर्ण बहुमत हासिल कर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सभी 70 सीटों में 64 का रिजल्ट आ चुका है, जिसमें 43 पर भाजपा और 21 सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। वहीं शेष 6 सीटों में से 5 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, जबकि 1 पर ‘आप’ भारी बढ़त बनाए हुए है।

दिल्ली चुनाव रिजल्ट पर बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल है। पीएम मोदी के बीजेपी मुख्यालय पहुंचने पर  उनका भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली की सभी 70 सीटों की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। अब हार-जीत के नतीजे भी सामने आने लगे हैं। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया और ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज चुनाव हार चुके हैं। आप के लिए राहत की बात बस इतनी है कि मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सी चुनाव जीत गई हैं।  दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी के दफ्तर में सन्नाटा पसरा है।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *