Breaking News

प्रधानमंत्री ने चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट को शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली। देश में आज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस की बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि सफल निगमों के निर्माण में उनकी (सीए) भूमिका भी सराहनीय है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सीए डे की ढेरों शुभकामनाएं। उनकी सटीकता और विशेषज्ञता हर संगठन के लिए बेहद जरूरी है। नियमों का पालन और पारदर्शिता बनाए रखने में उनका योगदान एक मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए अहम है। साथ ही, सफल निगमों के निर्माण में उनकी भूमिका भी सराहनीय है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, राष्ट्र के आर्थिक अनुशासन, कर प्रणाली की रीढ़ और कॉर्पोरेट व्यवस्था को सशक्त करने वाले सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट साथियों को चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी की वित्तीय सूझबूझ, पारदर्शिता और परिश्रम से भारत की अर्थव्यवस्था और अधिक संगठित, सक्षम और आत्मनिर्भर बन रही है। आपके योगदान विकसित भारत की आर्थिक संरचना के आधार हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने एक्स पर लिखा, देश की आर्थिक व्यवस्था में पारदर्शिता और अनुशासन स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स बंधुओं का हार्दिक आभार। आपकी दक्षता और पारदर्शिता भारत की अर्थव्यवस्था को सशक्त आधार प्रदान करती है। वित्तीय अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में आपकी भूमिका अत्यंत सराहनीय है।

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *