Breaking News

#बदलताभारतमेराअनुभव अभियान में मायगांव के माध्यम से जीत सकते हैं पुरस्कार

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय मायगॉव के साथ मिलकर सभी नागरिकों को केंद्र सरकार के शासन के 11 वर्षों का जश्न मनाने के लिए बदलता भारत मेरा अनुभवअभियान के तहत राष्ट्रव्यापी रचनात्मक चुनौतियों की एक जीवंत श्रृंखला में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है। विकसित भारत@2047′ के विजन से प्रेरित इस अभियान में सभी क्षेत्र से जुड़े नागरिक विकास और परिवर्तन पर अपने व्यक्तिगत अनुभव और रचनात्मक विचारों को उजागर कर सकते हैं। मायगॉव पोर्टल पर सभी जानकारी मिल जाएंगी और एंट्री भेजने की अंतिम तारीख 9 जुलाई, 2025 है।

पांच रचनात्मक चुनौतियां

इंस्टाग्राम रील मेकिंग प्रतियोगिता #बदलता भारत मेरा अनुभव

देश के क्रिएटर्स से डिजिटल इंडिया , आत्मनिर्भर भारत और स्किल इंडिया  जैसे विषयों पर 30-60 सेकंड की आकर्षक रील बनाना।

पुरस्कार: विजेता को 50,000 रुपये; पहले उपविजेता को 25,000 रुपये, दूसरे उपविजेता को 10,000 रुपये; 7 सांत्वना विजेताओं में से प्रत्येक को 5,000 रुपये।
 

https://www.mygov.in/task/badalta-bharat-mera-anubhav-instagram-reel-contest/?target=inapp&type=task&nid=359974

  1. यू-ड्यूब शॉर्ट्स चैलेंज #बदलताभारतमेराअनुभव
    नागरिकों को अपने जीवन से ऐसे भावपूर्ण और प्रेरणादायक पल साझा करने के लिए आमंत्रित किया जाता है जो बदलते भारत की भावना को दर्शाते हैं। चाहे वह किसी बदले हुए रेलवे स्टेशन की यात्रा हो, कोई स्थानीय पहल हो या कोई सांस्कृतिक उत्सव हो – हर कहानी मायने रखती है।

पुरस्कार: विजेता के लिए 50,000 रुपये; पहले उपविजेता के लिए 25,000 और दूसरे उपविजेता को 10,000 रुपये; 7 सांत्वना विजेताओं में से प्रत्येक को 5,000 रुपये।
https://www.mygov.in/task/badalta-bharat-mera-anubhav-youtube-shorts-challenge/?target=inapp&type=task&nid=359963

  1. ब्लॉग भारत चैलेंज: परिवर्तन को लिखें:

भारत के लेखकों, पत्रकारों, छात्रों और विचारकों के लिए यह चुनौती भारत की परिवर्तन यात्रा पर ब्लॉग के रूप में अपने अवलोकन और विश्लेषण (800-1200 शब्द) लिखने का मौका है।
पुरस्कार: विजेता को 50,000 रुपये; पहले उपविजेता को 25,000 और दूसरे उपविजेता को 10,000 रुपये; 7 सांत्वना विजेताओं में से प्रत्येक को 5,000 रुपये।
https://www.mygov.in/task/badalta-bharat-mera-anubhav-blog-writing-contest/

  1. विकसित भारत क्विज़ 2025:

नागरिकों के लिए ज्ञान-आधारित चुनौती, जिसमें भारत के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में उछाल और विकास की उपलब्धियों के बारे में उनकी जागरूकता का परीक्षण किया जाएगा।

पुरस्कार: शीर्ष प्रदर्शन करने वाले को 1 लाख रुपये; दूसरे और तीसरे स्थान के लिए 75,000 और 50,000 रुपये; 300 से अधिक विजेताओं में से प्रत्येक को 2,000 और 1,000 रुपये। प्रत्येक प्रतिभागी को एक डिजिटल प्रमाणपत्र मिलेगा।
https://quiz.mygov.in/quiz/viksit-bharat-2025-quiz/

  1. शॉर्ट एवी चैलेंज – नए भारत की कहानी #बदलताभारतमेराअनुभव
    उभरते फिल्म निर्माताओं, वीडियो संपादकों और छात्रों को शॉर्ट एवी फ़िल्में (10 मिनट तक) बनाने और जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है जो भारत के परिवर्तन की कहानियों को जीवंत करे – चाहे वह कहानी कहने, वृत्तचित्र या सिनेमाई दृश्यों के माध्यम से हो।
    पुरस्कार: विजेता के लिए 3 लाख रुपये; पहले उपविजेता के लिए 2 लाख रुपये और दूसरे उपविजेता को 1 लाख रुपये; 2 सांत्वना विजेताओं में से प्रत्येक को 20,000 रुपये।
    https://www.mygov.in/task/short-av-challenge-story-new-india/?target=inapp&type=task&nid=360007

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *