Breaking News

बुंदेलखंड विकास दल ने राज्य सरकारों से की अपील, स्कूल फीस को लेकर फैले भ्रष्टाचार पर लगाई जाए लगाम

कानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार व अन्य राज्य सरकारों से बुंदेलखंड विकास दल ने अपील की है कि स्कूलों द्वारा स्कूल फीस को लेकर फैले भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जाए। कोरोना काल में स्कूल बंद होने के बाद भी पूरी फीस लेना एक अपराध की श्रेणी में आता है। सुप्रीम कोर्ट ने भी बंदी के समय 15 प्रतिशत फीस कम करने बात कही है क्योंकि स्कूलों में बिजली, गार्ड, आया, चाक, पेपर आदि इस्तेमाल नहीं हो रहा है। स्कूल वालों पर सरकार ही लगाम लगा सकती है .स्कूल वालों ने पूरे दाम पर बच्चों से किताबें  भी खरीदवाई, जबकि मार्केट में 10 से 15 प्रतिशत कम दाम में वही किताबें मिलती है। इसी तरह स्कूल ड्रेस का भी हाल है जो अभी स्कूल जोर नहीं डाल पाया है कि खरीद लो क्योंकि स्कूल लगातार बंद हैं।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *