Breaking News

भोजपुरी फीचर फिल्म ‘बलम तोहरा प्यार में’ की शूटिंग हुई सम्पन्न

कानपुर। पिछले बीस दिनों से कानपुर के विभिन्न स्थानों पर हो रही शूटिंग का आज मंगलवार को समापन हो गया। आज अंतिम दिन तुलसी भवन में बचे हुए सीन फिल्माए गए। फिल्म में मुख्य भूमिकाएं गौरव झा और रितु सिंह की हैं। दो घंटे बीस मिनट की फिल्म में आठ गाने हैं। फिल्म में मुंबई के अलावा कानपुर और लखनऊ के कलाकारों को भी मौका दिया गया।

फिल्म के निर्देशक दीपक ए त्रिपाठी के निर्देशन में बन रही भोजपुरी फिल्म ‘बलम तोहरा प्यार में’ की शूटिंग कानपुर में चल रही थी। फिल्म के सह निर्देशक गोपाल एस गुप्ता, क्रिएटिव डायरेक्टर नीरज सचान हैं। फिल्म के लेखक मनोज पांडेय, फिल्म के निर्माता राजेंद्र कुमार गुप्ता, राम बाबू गुप्ता, किशन जायसवाल, डीओपी शिवा चौधरी, संगीत आशीष वर्मा, डांस डायरेक्टर महेश आचार्य, अशोक मैथी, सहायक निर्देशक साक्षी साहू,  कोऑर्डिनेटर जय प्रकाश अवस्थी, प्रमोद गुप्ता, मेकअप मैन अमोल, रोहित, हेयर ड्रेसर आफरीन, ड्रेस मैन अकबर खान, सेटअप संदीप, सुमित और कलाकार अनूप अरोरा, समर्थ चतुर्वेदी, अमित शर्मा, अभिनव सोनी, अनामिका अनु, कार्तिकेय, सोनू पांडेय आदि हैं। इस अवसर पर टीकमदास और अनिल त्रिवेदी मौजूद रहे।

About rionews24

Check Also

सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का 98 वर्ष की उम्र में निधन

मुंबई। हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस कामिनी कौशल का शुक्रवार को 98 वर्ष की उम्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *