Breaking News

मंडल स्तरीय ‘खरीफ उत्पादकता गोष्ठी 2021’ का ऑनलाइन हुआ आयोजन, कृषि राज्यमंत्री, अधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों ने लिया भाग

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंडल स्तरीय ‘खरीफ उत्पादकता गोष्ठी 2021’ का आयोजन किया गया।

इस ऑनलाइन गोष्ठी में कानपुर, आगरा, लखनऊ और अलीगढ़ मंडल के कृषि एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. अखिलेश मिश्र, डॉ. महक सिंह और डॉ. हरिशचंद्र ने भाग लिया। डॉ. अखिलेश मिश्रा ने दलहनी फासलो, डॉ महक सिंह ने तिलहनी तथा डॉ. हरिशचंद्र ने मक्का फसल के उत्पादन तकनीक की विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर कृषि उत्पादन आयुक्त, प्रमुख सचिव कृषि, निदेशक कृषि के साथ सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, संयुक्त कृषि निदेशक, उप कृषि निर्देशक उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *