Breaking News

सीएसए विश्वविद्यालय में आयोजित होगा भारतीय बागवानी महासम्मेलन

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह ने बताया कि 18 नवंबर 2021 से 21 नवंबर 2021 तक आर्थिक आजीविका और स्वास्थ्य हेतु बागवानी विषय पर चार दिवसीय 9वी भारतीय बागवानी महासम्मेलन 2021 का आयोजन विश्वविद्यालय में भारतीय उद्यान विज्ञान अकादमी नई दिल्ली द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देश एवं प्रदेश की उत्कृष्ट बागवानी वैज्ञानिक/ शिक्षक एवं शोधकर्ता अपनी नवीनतम शोधों एवं तकनीकों का विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतीकरण कर व्याख्यान देंगे। उन्होंने बताया चूंकि यह वर्ष अंतर्राष्ट्रीय फसल एवं सब्जी वर्ष 2021 मनाए जाने के साथ मुख्य ध्यान मानव स्वास्थ्य एवं पोषण पर है। इसके अतिरिक्त अंडर यूटिलाइज्ड फसने जैसे कीवी, जामुन, नाशपाती, ड्रैगन फ्रूट सहित अन्य सब्जियां एवं फूलों पर भी व्याख्यान दिए जाएंगे। उन्होंने कहा नई सदी में विभिन्न उद्देश्यों पर फसलों के संकरण के साथ बागवानी फसलों द्वारा अनउत्पादक भूमि को उत्पादक बनाने, तकनीकी विकास के द्वारा मानव के रहन-सहन के स्तर में वृद्धि, तुड़ाई उपरांत प्रबंधन एवं मूल्य संवर्धन के साथ नई तकनीकों द्वारा उत्पादकों के संरक्षण, गुणवत्ता नियंत्रण, निर्यात बढ़ाने के साथ-साथ कृषकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए कृषकों एवं वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संवाद भी इस संगोष्ठी में कराया जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर पर इस संगोष्ठी के चेयरमैन भारतीय उद्यान विज्ञान अकादमी, नई दिल्ली की अध्यक्ष पदमश्री डॉक्टर के. एल. चड्ढा एवं को चेयरमैन डॉक्टर डी.आर. सिंह, कुलपति एवं स्थानीय आयोजक सचिव डॉ. एच. जी. प्रकाश निदेशक शोध एवं सह आयोजक सचिव डॉक्टर वी.के. त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर होंगे। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्तर पर बनी समिति में प्रदेश के सभी कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बागवानी से संबंधित अन्य संस्थानों के निदेशक गण एवं प्रमुख उद्यान विद शामिल होंगे। इस संगोष्ठी में लगभग 500 से अधिक वैज्ञानिकों शिक्षकों एवं शोध कर्ता भाग लेंगे। इस संगोष्ठी से प्रदेश में उद्यानिकी के शोध, प्रसार एवं विकास को नई दिशा मिलेगी।

About rionews24

Check Also

‘3D कंक्रीट प्रिंटर ए न्यू इमर्जिंग कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी’ विषय पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौद्योगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में बुधवार को ‘3D कंक्रीट प्रिंटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *