Breaking News

मसाला फसलें उगाकर किसान लें अधिक लाभ : श्याम मोहन दुबे

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सब्जी अनुभाग द्वारा ग्राम अनूपपुर, मैथा में एक दिवसीय मसाला उत्पादन कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. आर. बी. सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में लगातार मसाला फसलों के उत्पादन और क्षेत्रफल में वृद्धि हो रही है तथा उन्होंने किसानों को विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नवीन प्रजातियों एवं कृषि तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व विद्यालय के प्रबंध मंडल के श्याम मोहन दुबे ने किसानों से अपील की कि वे वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई कृषि तकनीकों को अवश्य अपनाएं। जिससे वे स्वावलंबी हो कर आत्मनिर्भर बने। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. ए.के. सिंह ने विस्तार से कृषि विज्ञान केंद्र की उपलब्धियों की जानकारी दी। विभाग के सह प्राध्यापक डॉक्टर आई. एन. शुक्ला ने लहसुन एवं प्याज की खेती की वैज्ञानिक विधाएं बताई। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक क्षेत्रफल में प्याज एवं लहसुन की खेती करें। 

डॉ. संजीव कुमार सिंह ने मसालों के साथ सहफसली खेती की तकनीकों पर प्रकाश डाला और कहा कि सह फसली खेती से किसानों को अधिक मुनाफा होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील कृषक संजय तिवारी ने की। जबकि संचालन डॉक्टर खलील खान ने किया। इस अवसर पर वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार सिंह सहित लगभग एक सैकड़ा कृषक उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *