Breaking News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी अपनी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं।

एक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देती हूं।

दुर्गा पूजा का ये पवित्र त्योहार हमारी संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करना न केवल आध्यात्मिक शुद्धि का मार्ग है, बल्कि हमें सत्य, न्याय और करुणा के साथ आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करता है। यह पर्व समानता, सहिष्णुता और प्रेम की भावना को बढ़ावा देता है।इस पावन अवसर पर आइए हम महिलाओं के प्रति सम्मान सुनिश्चित करने और समाज में उनके उचित स्थान को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लें। मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करती हूं कि वे सभी को बुद्धि और साहस प्रदान करें और सभी को सुख तथा समृद्धि का आर्शिवाद दें।”

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *