Breaking News

साइबर क्राइम के बारे में जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजन

लखनऊ। मिशन शक्ति 2025 के अंतर्गत बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय एवं महिला एवं लैंगिक शिक्षा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षाशास्त्र विभाग में आयोजित जागरूकता एवं अंतःक्रिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया I
कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. दिनेश कुमार द्वारा की गई। प्रो. दिनेश कुमार द्वारा मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (सेवानिवृत्त), रुचिता चौधरी का स्वागत स्मृति चिन्ह देकर किया गयाI
कार्यक्रम में रुचिता चौधरी द्वारा विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया, जिसमे उन्होंने सामान्य व्यक्ति साइबर क्राइम का शिकार न हो इसके लिए कुछ सुरक्षात्मक उपायों को बताया। जो साइबर की दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए उपयोगी हैंI इसके साथ ही कार्यक्रम में रुचिता चौधरी के द्वारा विद्यार्थियों की साइबर क्राइम से सम्बंधित शंकाओ और जिज्ञासाओं का समाधान किया I
कार्यक्रम का समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. नीतू सिंह एवं सह संयोजिका डॉ. बीना इन्द्राणी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विभाग के समस्त शिक्षकों के साथ शोधार्थी एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही, जिसमें शोधार्थी एवं विद्यार्थियों की संख्या 107 रही।

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *