Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का मुख्य समारोह ‘योग संगम’ पेडेम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, म्हापुस्सा में आयोजित किया जाएगा

नई दिल्ली। दुनियाभर में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। योग दिवस को विभिन्न तरीकों से मनाने के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। 

देश में मुख्य राष्ट्रीय समारोह 21 जून को सुबह 6.30 से 7.45 बजे तक आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। उस दिन देशभर में एक लाख से अधिक स्थानों पर एक साथ योग दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ है।

राज्य में मुख्य कार्यक्रम ‘योग संगम’ अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), गोवा द्वारा म्हापुसा के पेडेम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जा रहा है। संस्थान ने बताया कि इस कार्यक्रम में पेडेम और म्हापुसा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेज के छात्र, सरकारी अधिकारी और स्थानीय नागरिक भाग लेंगे।

आयुष मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार देशभर में सरकारी स्तर पर हरित योग और योग संगम जैसी कई पहल की गई हैं। इसी के तहत अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने राज्य के विभिन्न धरोहर स्थलों, पर्यटन स्थलों, प्राचीन मंदिरों, किलों आदि पर हरित योग सत्र सहित कई प्रभावशाली कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए। इस विशेष अभियान में 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इसके अलावा क्विज़, मेडिकल कैंप और योग सत्र का आयोजन किया गया।

यह संपूर्ण पहल एआईआईए गोवा की डीन प्रोफेसर डॉ. सुजाता कदम और एआईआईए गोवा के एसोसिएट डीन प्रोफेसर डॉ. मोहन जोशी के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है।

इस समारोह के माध्यम से, एआईआईए गोवा वैश्विक स्वास्थ्य, सद्भाव और कल्याण के लिए योग विज्ञान को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *