Breaking News

‘इटली और भारत के बीच मजबूत दोस्ती है’ : इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कनाडा के कनानास्किस पहुंचे हैं। इस सम्मेलन में उन्होंने कई देशों के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की और लिखा, “इटली और भारत के बीच मजबूत दोस्ती है.” इस पर जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मैं आपकी बातों से पूरी तरह सहमत हूं। भारत और इटली की दोस्ती और मजबूत होगी और यह हमारे लोगों के हित में होगी।”

पीएम मोदी ने अलग अलग की दुनिया के कई बड़े नेताओं से बातचीत

पीएम मोदी ने दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम पार्डों से भी पहली बार मुलाकात की। दोनों नेताओं ने ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं और अन्य अहम वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से भी मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा करते हुए लिखा, “G7 सम्मेलन के दौरान ऑस्ट्रेलिया के अपने मित्र पीएम अल्बनीज से मिलकर अच्छा लगा।”

इसके अलावा मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से भी बातचीत की और उनकी एक तस्वीर भी X पर शेयर की। उन्होंने लिखा कि रामफोसा से बातचीत करके उन्हें खुशी हुई। सम्मेलन में शामिल होने से पहले पीएम मोदी ने कहा था कि वे विश्व नेताओं से मिलकर कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे और खासतौर पर ग्लोबल साउथ (दक्षिणी देशों) की चिंताओं और जरूरतों को प्रमुखता से उठाएंगे।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *