Breaking News

अभिनेता अनिल कपूर और निर्माता बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और निर्माता बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार की शाम को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वो बीते काफी वक्त से वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। निर्मल कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। निर्मल कपूर दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और संजय कपूर व निर्माता बोनी कपूर की मां थीं। 

बीते वर्ष ही निर्मल कपूर ने अपना 90वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। निर्मल कपूर का विवाह साल 1955 में मशहूर फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर से हुआ था। सुरिंदर कपू का जन्म ब्रिटिश भारत के पेशावर (अब पाकिस्तान) में हुआ था। 

About rionews24

Check Also

सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का 98 वर्ष की उम्र में निधन

मुंबई। हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस कामिनी कौशल का शुक्रवार को 98 वर्ष की उम्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *