Breaking News

कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंची फिल्म ‘थैंक गॉड’ की टीम

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन जल्द ही निर्देशक इंद्र कुमार की फिल्म ‘थैंक गॉड’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अजय के अलावा रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसको खूब पसंद किया गया। हालांकि, फिल्म को लेकर विवाद भी छिड़ा हुआ है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि ये फिल्म कायस्थ लोगों की भावनाओं को आहत पहुंचा रही है। फिल्म में भगवान चित्रगुप्त की भूमिका के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जो कुछ लोगों का कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। वहीं इन स्टार्स के फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये फिल्म इसी महीने दिवाली के खास मौके पर 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। वहीं इन दिनों पूरी फिल्म के प्रमोशन में लगी है, जो जोरों-शोरों से किया जा रहा है। इसी बीच फिल्म प्रमोशन के लिए पूरी टीम सभी के फेवरेट कॉमेडियन कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे। शो में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा और निर्देशक इंद्र कुमार पहुंचे, उन्होंने शो के होस्ट कपिल शर्मा के साथ खूब मस्ती की। साथ ही अपनी फिल्म से जुड़ी काफी बातें भी अपने फैंस के साथ साझा की। बता दें कि इस फिल्म से पहले रकुल फिल्म ‘डॉक्टर जी’ में नजर आ चुकी हैं।

About rionews24

Check Also

त्रिशा कृष्णन का ‘करुप्पु’ में दमदार अवतार, वकील के रोल में आएंगी नजर

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों त्रिशा कृष्णन अपने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों कारणों से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *