Breaking News

अभिनेता पंकज धीर का निधन, चर्चित  टीवी शो महाभारत में निभाया था ‘कर्ण’ का किरदार

मुंबई। अभिनेता पंकज धीर का बुधवार को 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बी.आर. चोपड़ा के चर्चित  टीवी शो महाभारत में ‘कर्ण’ का किरदार निभाया था। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। सिने & टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ( CINTAA) ने आधिकारिक बयान में पंकज धीर के निधन की पुष्टि की। CINTAA ने लिखा, ‘गहरे शोक और दुःख के  साथ हम सूचित करते हैं कि हमारे ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और CINTAA के पूर्व माननीय महासचिव पंकज धीर जी का 15 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया। 

इस खबर के सामने आने के बाद इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस गहरे सदमे में है। महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले और पंकज के सह अभिनेता रहे फिरोज खान ने अमर उजाला से खास बातचीत की। उन्होंने कहा, ‘हां, यह सच है कि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे। व्यक्तिगत रूप से, मैंने एक बहुत ही अच्छे दोस्त को खो दिया है। वह बेहद अच्छे इंसान थे। मैं अभी भी सदमे में हूँ और मुझे नहीं पता क्या कहना चाहिए। वह वाकई में एक अद्भुत व्यक्ति थे… फिलहाल मैं और अधिक कुछ नहीं कह सकता।’

पंकज धीर ने कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया। जहां ‘महाभारत’ में उन्हें कर्ण के किरदार ने लोकप्रियता दी, वहीं ‘चंद्रकांता’ में उन्हें शिवदत्त के रोल में भी खूब पसंद किया गया था। वह ‘बढ़ो बहू’, ‘युग’, ‘द ग्रेट मराठा’ और ‘अजूनी’ जैसे टीवी शोज का हिस्सा रहे। इसके अलावा वह ‘सोल्जर’, ‘तुमको ना भूल पाएंगे’, ‘रिश्ते’, ‘अंदाज’, ‘सड़क’ और ‘बादशाह’ जैसी फिल्मों में नजर आए।

About rionews24

Check Also

सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का 98 वर्ष की उम्र में निधन

मुंबई। हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस कामिनी कौशल का शुक्रवार को 98 वर्ष की उम्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *