Breaking News

अभिनेता ममूटी हुए कोरोना संक्रमित, गायिका लता मंगेशकर की सेहत में सुधार

मुंबई। मलयालम फिल्मों के अभिनेता ममूटी ने रविवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित से हैं और फिलहाल होम क्वारंटाइन हैं। ममूटी ने बताया कि तमाम एहतियात बरतने के बावजूद वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं, लेकिन ‘बेहतर’ महसूस कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, ममूटी अपनी आगामी फिल्म ‘ सीबीआई-5′ की शूटिंग कर रहे थे, तभी उनको कोविड-19 होने की पुष्टि हुई, उन्होंने ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी दी। ममूटी ने लिखा, ”तमाम जरूरी एहतियात बरतने के बावजूद मैं कल कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। हल्का बुखार है, लेकिन मैं ठीक हूं। मैं संबंधित अधिकारियों के निर्देश पर होम क्वारंटाइन में हूं।’

वहीं दूसरी ओर, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि मुंबई के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मशहूर गायिका लता मंगेशकर की सेहत में सुधार हो रहा है। उन्हें पिछले सप्ताह गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था।

About rionews24

Check Also

सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का 98 वर्ष की उम्र में निधन

मुंबई। हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस कामिनी कौशल का शुक्रवार को 98 वर्ष की उम्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *