Breaking News

पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना में पुनौरा धाम को किया गया शामिल : जी. किशन रेड्डी

नई दिल्ली। बिहार सरकार से प्राप्त अनुरोध के आधार पर पर्यटन मंत्रालय ने सीतामढ़ी के पुनौरा धाम को स्वदेश दर्शन योजना के रामायण सर्किट में शामिल किया है। पुनौरा धाम के गंतव्य को हाल ही में पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना में शामिल किया गया है। पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने गुरुवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बिहार राज्य के लिए स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं जानकारी दी। जो कि इस प्रकार हैं, जैन थीम के अंतर्गत वैशाली-आरा-मसाद-पटना-राजगीर-पावापुरी-चंपापुरी में तीर्थंकर सर्किट के विकास की वर्ष 2016-17 में 37.20 करोड़ रुपये की राशि के साथ स्वीकृत दी गई थी। इसके लिए अब तक 26.11 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। सुल्तानगंज-धर्मशाला-देवघर में आध्यात्मिक विषय के अंतर्गत आध्यात्मिक सर्किट का एकीकृत विकास, वर्ष 2016-17 में 44.76 करोड़ रुपये की राशि की लागत से स्वीकृत। 42.52 करोड़ रुपए की राशि अब तक जारी की गई है। बौद्ध सर्किट का विकास – बोधगया में कन्वेंशन सेंटर के निर्माण की वर्ष 2016-17 में 98.73 करोड़ रुपये की राशि की लागत से स्वीकृति दी गई थी। 93.22 करोड़ रुपए अब तक जारी किए गए हैं। गांधी सर्किट का विकास : ग्रामीण थीम के तहत भितिहरवा-चंद्रहिया-तुरकौलिया को वर्ष 2017-18 में 44.65 करोड़ रुपये की राशि की लागत से स्वीकृत किया गया। 35.72 करोड़ रुपए अब तक जारी किए गए हैं। वर्ष 2017-18 में स्वीकृत आध्यात्मिक विषय के तहत मंदार हिल और अंग प्रदेश में तीर्थयात्रा सर्किट का विकास 47.53 करोड़ रुपये की राशि की लागत से स्वीकृति दी गई। इसके लिए 38.02 करोड़ रुपए अब तक जारी किए गए हैं।

About rionews24

Check Also

‘3D कंक्रीट प्रिंटर ए न्यू इमर्जिंग कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी’ विषय पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौद्योगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में बुधवार को ‘3D कंक्रीट प्रिंटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *