Breaking News

भारतीय नौसेना का पोत त्रिकंद 40 मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन के साथ मुम्बई पहुंचा

नई दिल्ली। कोरोना काल में देश में ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन समुद्र सेतु-II के माध्यम से मोर्चा संभाल रखा है। सोमवार को भारतीय नौसेना का एक पोत त्रिकंद कतर से 40 मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन के साथ मुंबई पहुंचा। भारतीय नौसेना ने मित्र देशों से ऑक्सीजन और संबंधित चिकित्सा आपूर्ति लाने के लिए ऑपरेशन समुद्र सेतु-II शुरू किया है। 

ऑपरेशन समुद्र सेतु-II के सिलसिले में भारतीय नौसेना के जहाज त्रिकंद को कतर के हमद बंदरगाह से मुंबई तक तरल चिकित्सा ऑक्सीजन (एलएमओ) क्रायोजेनिक कंटेनरों का शिपमेंट बढ़ाने के लिए तैनात किया गया था। यह जहाज दिनांक 05 मई 2021 को कतर पहुंचा और 40 मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन के साथ दिनांक 10 मई 2021 को मुंबई पहुंच गया। यह खेप कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत के संघर्ष का साथ देने के लिए फ्रांसीसी मिशन ‘ऑक्सीजन सॉलिडेरिटी ब्रिज’ का हिस्सा है। कतर से भारत के लिए फ्रांसीसी एयर लिक्विड कंटेनरों की ट्रांस शिपिंग की यह पहली यात्रा थी। कतर में भारत के राजदूत डॉ. दीपक मित्तल द्वारा भारत-फ्रांस की पहल के परिणामस्वरूप अगले दो महीनों में भारत में 600 मीट्रिक टन से अधिक तरल चिकित्सा ऑक्सीजन (एलएमओ) की शिपिंग होने की संभावना है।

यह पहली खेप महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे और फ्रांसीसी महावाणिज्य दूतावास में फ्रांस की महावाणिज्य दूत सोनिया बारब्री की उपस्थिति में महाराष्ट्र राज्य के अधिकारियों को सौंपी गई।

About rionews24

Check Also

‘3D कंक्रीट प्रिंटर ए न्यू इमर्जिंग कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी’ विषय पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौद्योगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में बुधवार को ‘3D कंक्रीट प्रिंटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *