Breaking News

आगरा में दर्दनाक हादसा, 9 की मौत

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार की तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा एक ट्रक और कार के बीच टक्कर के बाद हुआ। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। कार झारखंड की बताई जा रही है।

हादसा थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में मंडी समिति के सामने हुआ। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि टूंडला की ओर से झारखंड नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी मथुरा की ओर जा रही थी। तभी अचानक अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी दिशा में चली गई।

उधर, आगरा के रामबाग की ओर से कंटेनर आ रहा था, जिससे स्कॉर्पियो जा टकराई। हादसे में आठ लोगों की मौत मौके पर ही गई। चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हादसा इतना भीषण था कि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो में फंसे लोग निकल सके। स्कॉर्पियो में चालक समेत 12 लोग सवार बताए गए हैं। नौ लोगों की मौत हो गई है। तीन घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

About rionews24

Check Also

KNIT : अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौधोगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *