Breaking News

केन्द्र और प्रदेश सरकार गांव की खुशहाली के लिए है : स्वतंत्र देव सिंह

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

कानपुर देहात। आज अकबरपुर में आयोजित किसान सम्मेलन में शिरकत करने आए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किसानों को संबोधित कर सरकार की कृषि केंद्रित योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लोगों को जातिवाद, क्षेत्रवाद, परिवारवाद से हटकर वोट देना चाहिए। सम्मेलन में आये किसानों से अपनी बेटियों को पढ़ाने के लिए संकल्प भी लिया। 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि चार करोड़ से अधिक लोगों को स्वयं हेल्थ कार्ड जारी किया गया है, ग्राम सड़क योजना से गाँवों की सूरत बदली है। उन्होंने कहा गांव में घर- घर गैस पहुँचाने का काम सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। किसानों के लिए किसान रेल चलाई जाएगी जिससे यहां के किसान मुंबई में जाकर सब्जी बेंच सकते हैं। 

गांव में घर- घर गैस पहुँचाने का काम सिर्फ प्रधानमंत्री ने किया 2020 -2021 में 75000  करोड़ रुपये गेहूं की खरीद पर खर्च किये हैं। जिसका लाभ 43 लाख किसानों को  मिल चुका है। 127 हज़ार करोड़ धान की खरीद में खर्च किया। वैश्विक महामारी के दौर में सभी की भलाई के लिए ऐतिहासिक बजट मोदी ने पेश  किया है। वैक्सीन का निर्माण कर अपने देश के साथ-साथ 100 को भी सुरक्षित किया गया है।

सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि किसान सम्मेलन के साथ पंचायत चुनाव को लेकर बैठक भी की है। केन्द्र और प्रदेश सरकार गांव की खुशहाली के लिए है। योगी सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि योगी के शासन में राज्य में गुदागर्दी बंद है। किसान आंदोलन के सवाल पर कोई स्पष्ट जवाब न देते हुए उन्होंने कहा कि किसानों से बात चल रही है।

About rionews24

Check Also

‘3D कंक्रीट प्रिंटर ए न्यू इमर्जिंग कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी’ विषय पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौद्योगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में बुधवार को ‘3D कंक्रीट प्रिंटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *