Breaking News

एक करोड़ रुपये से खनन प्रभावित क्षेत्रों में कराया जायेगा विकास कार्य

■विद्यालय में 14 पैरामीटर पर कराया जायेगा विकास  कार्य जिसमें  ब्लैकबोर्ड,  मेल-फीमेल टॉयलेट, पेयजल व्यवस्था, विद्युतीकरण, मरम्मत के कार्य, फ़र्श में टाइलिंग इत्यादि कार्य कराये जाएंगे

कानपुर नगर। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का कराया जायेगा निर्माण जिसके लिए जिलाधिकारी कानपुर नगर आलोक तिवारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि से एक करोड़ रुपये से खनिज प्रभावित क्षेत्रों में  विकास कार्य कराने हेतु सम्बंधित विभाग के साथ  बैठक सम्पन्न हुई।

यह एक करोड़ रुपये जनपद के खनिज विभाग द्वारा जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि से जनपद के खनिज प्रभावित क्षेत्रों के विद्यालय तथा  उन क्षेत्रों की सड़कों के विकास कार्य हेतु व्यय किया जायेगा। जिसके लिए बीएसए को 50  लाख रूपये, लोक निर्माण विभाग को 45 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी तथा 5 लाख रुपये खनन विभाग अवैध खनन परिवहन पर रोक हेतु व्यय करेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व,बीएसए तथा लोक निर्माण विभाग के सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *