Breaking News

ई-रिक्शा चालकों के हितों के लिए आयोजित हुआ सम्मेलन

रिपोर्ट : अरुण सिंह चंदेल

लखनऊ। राष्ट्रीय हित व्यापार मंडल, लखनऊ इकाई के तत्वाधान में रविवार को लघु, अति लघु व दैनिक मजदूरों की एक महा पंचायत आयोजित हुई। इस पंचायत में छोटे व्यापारियो के साथ बड़ी संख्या में ई रिक्शा चालकों ने भाग लिया। रघुवंशी गेस्ट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में मंडल के कई सदस्य एवं पदाधिकारी भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों को भी मनोनीत किया गया।

महापंचायत में ई रिक्शा चालको की समस्या पर विशेष चर्चा हुई। इन लोगों की प्रमुख समस्याओं का समाधान इस बैनर के तले किया जाएगा और आगे भी इनको साथ जोड़ा जायेगा। यह बात बैठक में दौहरायी गई। नए पदाधिकारियों की मनोनयन प्रक्रिया में प्रमुख रूप से लखनऊ के राजेश सिंह चौहान (राजा भइया) को ई रिक्शा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सदस्य पीर मोहम्मद जिला उपाध्यक्ष, सखी चंद राजभर को कार्यकारिणी सदस्य, भैया लाल सिंह को जिला सचिव मनोनीत किया गया।

समाज सेवी, मंडल के प्रदेश प्रभारी मनोज सिंह रघुवंशी ने भी छोटे व्यपारियो की मुश्किलों पर प्रकाश डाला। ई रिक्शा चालकों की समस्याओ पर ध्यान देने की बात कही। मीडिया से बात करते हुए मनोज सिंह रघुवंशी ने बताया कि राष्ट्रहित व्यापार मंडल सभी व्यापारियों को जोड़ने का कार्य करेगा और जो भी सरकारी योजना होगी। उन योजना को लेकर व्यापारी भाइयों को लाभ दिलाने का कार्य करेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रहित व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मलिक मोहम्मद ने कहा, ई रिक्शा चालक हमारे संगठन से भारी संख्या में जुड़ रहे हैं, क्योंकि ई-रिक्शा भी एक व्यापार है। जिससे उनके घर का पालन पोषण चलता है। हरदम राष्ट्रीय हित व्यापार मंडल ई रिक्शा चालकों की आवाजों को उठता रहा है। आने वाले समय में पूरे लखनऊ जिले के ई रिक्शा चालक एवं व्यापारी भाई राष्ट्रीय व्यापार मंडल के संगठन में जुड़कर संघर्ष करेंगे व सहयोग प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में रिक्शा स्टैंड की भी मांग की गई।

विशेष अथिति हाईकोर्ट के अधिवक्ता दुर्गा प्रसाद सिंह ने भी अनेक समस्या पर ध्यान दिलाया। पंचायत में 170 सरोजिनी नगर विधानसभा अध्यक्ष स्वर्णपाल सिंह सोनी बाबा कहा कि यदि व्यापारी भाई किसी भी प्रकार की दिक्कत होगी तो हमेशा राष्ट्रीय व्यापार मंडल उनकी सेवा में तत्पर रहेगा। मोहनलालगंज विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि हम अपनी निष्ठा और ईमानदारी से हर व्यापारी को जोड़ने का कार्य करें।

राष्ट्रहित व्यापार मंडल के वरिष्ठ नेता जिला सचिव डॉ. राकेश प्राताप सिंह ने सभी से आह्वान किया की यह संघठन सभी के लिये सदैव खड़ा रहेगा। इनके साथ अगर अत्याचार व उत्पीड़न होता है तो हम सड़को में उतरेंगे। जिला अध्यक्ष ने अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी लालजी, लाल सिंह, अनिल कुमार, धर्मेंद्र, नवाब, राकेश, इंसार अली, युवराज गौतम, कैलाश आदि मौजूद थे।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *