Breaking News

क्या कृष्णा पटेल की पार्टी अपना दल (कमेरावादी) और अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (सोनेलाल) का होगा विलय?

लखनऊ। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्र सरकार में राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने यूपी विधानसभा चुनाव से पूर्व धड़ों में बंटे परिवार को एक साथ लाने के लिए मां कृष्णा पटेल को कई प्रस्ताव दिए हैं। इन प्रस्तावों में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद, पति आशीष पटेल की जगह विधान परिषद की सदस्यता, 2022 में विधानसभा चुनाव जिताने की जिम्मेदारी तथा समर्थकों को भी दो-तीन सीटें दिया जाना प्रमुख है। कृष्णा पटेल यदि बेटी अनुप्रिया के इन प्रस्तावों को मानती हैं तो विधानसभा चुनाव में पूरा परिवार एक मंच पर होगा। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनुप्रिया पटेल की तरफ से ये प्रस्ताव उनके करीबी रिश्तेदारों व बहन ने मां कृष्णा पटेल तक पहुंचाया है। इस प्रस्ताव के बाद परिवार की एकता पर मंथन भी तेज हो गया है। सब कुछ ठीक रहा तो 2015 से परिवार के बीच खींची विवाद की रेखा मिट जाएगी। ऐसा होने पर कृष्णा पटेल की पार्टी अपना दल (कमेरावादी) का विलय अपना दल (सोनेलाल) के साथ हो जाएगा। दोनों दलों के नेता व पदाधिकारी एक मंच पर आ जाएंगे।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *