Breaking News

खेल मंत्रालय ने फिट इंडिया क्विज के लिए 2 लाख स्कूली छात्रों के निःशुल्क पंजीकरण की घोषणा की

नई दिल्ली। भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने फिट इंडिया क्विज के लिए 2 लाख स्कूली स्टूडेंट्स के लिए मुफ्त रजिस्ट्रेशन की घोषणा की है। इस संबंध में प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो (पीआईबी इंडिया) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर  जानकारी साझा की है। देश भर के स्कूली स्टूडेंट्स के लिए एक बड़े उपहार के रूप में, युवा मामले और खेल मंत्रालय ने घोषणा की है कि 1 लाख स्कूलों द्वारा नामांकित पहले 2 लाख स्टूडेंट्स का अब राष्ट्रव्यापी इंडिया क्विज के लिए मुफ्त में रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। प्रत्येक स्कूल अधिकतम 2 छात्रों का फ्री रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। मुफ्त रजिस्ट्रेशन फर्स्ट कम फर्स्ट के आधार पर होगा। 

मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में 1 सितंबर को फिट इंडिया क्विज का शुभारंभ किया, जो कि खेल और फिटनेस पर पहली बार नेशनवाइड क्विज है। राष्ट्रव्यापी प्रश्नोत्तरी में स्टार स्पोर्ट्स पर नेशनल राउंड टेलीकास्ट के साथ पुरस्कार राशि के रूप में 3.25 करोड़ रुपये हैं। इस क्विज में देश के प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के प्रतिनिधि होंगे और यह ऑनलाइन और ब्रॉडकास्ट राउंड का मिश्रण होगा। फॉर्मेट को एक समावेशी तरीके से डिजाइन किया गया है, जिसमें देश भर के स्कूली छात्रों को अपने साथियों के खिलाफ अपनी फिटनेस और खेल ज्ञान का परीक्षण करने का अवसर मिलेगा। फिट इंडिया क्विज में भाग लेने के लिए डिटेल जानकारी फिट इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *