Breaking News

ग्लोबल मीट में सीएसए विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को मिले अवार्ड

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु दिनांक 12 एवं 13 सितंबर 2021 को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ में हाई टेक हॉर्टिकल्चर सोसायटी द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर चौथी ग्लोबल मीट के अवसर पर विभिन्न अवार्ड से नवाजा गया। जिसमें ऑनरेरी फेलोशिप अवार्ड 2020 कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह को दिया गया। जबकि आउटस्टैंडिंग साइंटिस्ट अवार्ड 2020 निदेशक शोध डॉक्टर एच. जी. प्रकाश को दिया गया सर्वश्रेष्ठ लेखक का अवार्ड डॉ. संजीव कुमार सिंह को दिया गया। निदेशक प्रसार डॉ. अरविंद कुमार सिंह एवं डॉ. मनीष कुमार को आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन हॉर्टिकल्चर अवार्ड तथा डॉ. बी.के. त्रिपाठी विभागाध्यक्ष को फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 

इस अवसर पर कुलपति डॉ.आर.के.मित्तल ने बढ़ती हुई जनसंख्या एवं खाद्यान्न उत्पादन मूल्य पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति डॉक्टर आर.के. मित्तल ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति डॉ.अरविंद कुमार, कृषि आयुक्त भारत सरकार डॉ. एस.के. मेहरोत्रा, चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई के कुलपति डॉ. राजकुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

‘3D कंक्रीट प्रिंटर ए न्यू इमर्जिंग कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी’ विषय पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौद्योगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में बुधवार को ‘3D कंक्रीट प्रिंटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *