Breaking News

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का हुआ पूर्वाभ्यास, डॉक्टर नलिनी तिवारी ने निभाई कुलाधिपति की भूमिका

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 22 मार्च 2021 को होने वाले 22 वे दीक्षांत समारोह के क्रम में शनिवार को दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास किया गया। दीक्षांत समारोह की तरह शोभायात्रा निकाली गई व दीक्षांत मंच से उपाधियां वितरित करने का पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास में कुलाधिपति व राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की भूमिका को निभाते हुए विश्वविद्यालय की अलसी योजना की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर नलिनी तिवारी ने मेधावीयों को मेडल व उपाधियां दी। विश्व विद्यालय के निदेशक प्रशासन एवं मॉनिटरिंग डॉक्टर करम हुसैन ने मुख्य अतिथि डॉ राजीव कुमार, उपाध्यक्ष नीति आयोग की भूमिका निभाई। जबकि विशिष्ट अतिथि कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही की भूमिका में संपत्ति अधिकारी मानवेंद्र सिंह रहे।

विश्वविद्यालय के कुलपति की भूमिका में कुलपति डॉक्टर डीआर सिंह स्वयं उपस्थित रहे। इस अवसर पर दीक्षांत समारोह से संबंधित सभी लोग उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह के आयोजन के समय कोई कमी न रह जाए इसलिए पूर्वाभ्यास को कई चरणों में दोहराया गया। पूर्वाभ्यास में दीक्षांत समारोह कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर श्वेता यादव एवं डॉक्टर नौशाद खान ने संयुक्त रूप से किया। दीक्षांत समारोह पूर्वाभ्यास में अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉक्टर धर्मराज सिंह, निदेशक शोध डॉक्टर एच.जी. प्रकाश, अधिष्ठाता ग्रह विज्ञान डॉक्टर वेदरतन, कुलसचिव डॉ सर्वेंद्र कुमार, डॉक्टर आर.के. यादव, डॉक्टर ए. के. सिंह, डॉ सी पी सचान सहित सभी प्रोफेसरों ने भागीदारी की।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *