Breaking News

छात्र-छात्राएं टैबलेट का अपनी पढ़ाई में करें सदुपयोग : कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बुधवार को 121 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत मुख्य अतिथि सदस्य प्रबंध मंडल श्याम मोहन दुबे एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष कुलपति डॉक्टर डी. आर. सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की। 

प्रसार निदेशालय में आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्याम मोहन दुबे ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उच्च शिक्षा में तकनीकी रूप से पढ़ाई में योगदान प्रदान करने हेतु छात्र छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया जा रहा है। ताकि वे पढ़ाई के साथ साथ सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और इसके माध्यम से प्रधानमंत्री की डिजिटल इंडिया सोच को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि सरकार छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन सभी छात्र छात्राएं इस टैबलेट का उपयोग अपनी पढ़ाई एवं तकनीकी जानकारियों में करें। इससे पूर्व श्याम मोहन दुबे ने स्व. श्याम बिहारी मिश्र की स्मृति में विश्वविद्यालय परिसर में 1 वर्ष पूर्व रोपित पौधे को पानी देकर उन्हें याद किया।  

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी. आर. सिंह ने छात्र छात्राओं से कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध है कराए गए टैबलेट का सदुपयोग करें और सरकारी एवं गैर सरकारी कॉलेज तथा विभाग के संबंध में गूगल पर जानकारी प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं। उन्होंने कहा कि आज उपलब्ध कराए गए टैबलेट का प्रयोग शिक्षा के तकनीकी व सशक्तिकरण में लगाएं और उच्च स्तरीय शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने माता-पिता विश्वविद्यालय जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करें। 

अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. आर.पी. सिंह ने बताया कि आज 121 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए हैं। कार्यक्रम का निदेशक प्रसार/समन्वयक डॉ. ए. के. सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को धन्यवाद अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉक्टर धर्मराज सिंह ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सी. एल. मौर्य, अधिष्ठाता ग्रह विज्ञान पी.के. उपाध्याय, डॉ. डी.पी. सिंह एवं डॉ. वी.के. त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

स्टील गर्डर के गैर विनाशकारी परीक्षण और ब्रिज लोड परीक्षण पर एक वर्चुअल टूर का हुआ आयोजन

सुल्तानपुर। सिविल इंजीनियरिंग विभाग, कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान सुल्तानपुर द्वारा शनिवार, 28.09.2024 को स्टील गर्डर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *