Breaking News

दिल्ली : महिला समृद्धि योजना हुई शुरू, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक शनिवार को हुई, जिसमें महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने वाली महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को जेएलएन स्टेडियम में दिल्ली की महिलाओं को दी जाने वाली 2500 रुपये की पहली किस्त का शुभारंभ किया। जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में महिला समृद्धि योजना के लिए पांच हजार एक सौ करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी ने महिला समृद्धि योजना लाने का वादा किया था। संकल्प पत्र में भी इसका वादा किया गया था। रेखा गुप्ता की सरकार की कैबिनेट ने इसके लिए पांच हजार एक सौ करोड़ रुपए आवंटित किए। महिला सशक्तिकरण का काम शुरू हो गया है।

वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। दिल्ली की महिलाओं के बिना भाजपा की जीत संभव नहीं थी। जब तक महिलाओं के मन में आत्मविश्वास नहीं पैदा होगा, तब तक विकसित भारत संभव नहीं है। नड्डा ने कहा कि आने वाले समय में 33 प्रतिशत महिलाएं लोकसभा की सदस्य बनेगी। जिस देश में नारी का सम्मान नहीं होता, कभी आगे नहीं बढ़ता।

वहीं, स्टेडियम में महिलाओं को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, आज जब मैं इस सभागार में आई तो मैं बहुत भावुक हो गई। आज महिला दिवस पर यह सबसे बड़ा सम्मान है। एक महिला को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया गया। सीएम ने कहा, “मैं शिक्षा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। मेरी बहनों की सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी है। दिल्ली के विकास के लिए स्वास्थ्य और अन्य कार्यों का रोडमैप तैयार किया गया है।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे कमान

38 साल की सैन्य सेवा, 3 हजार घंटे से ज्यादा उड़ान का अनुभव; पश्चिमी वायु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *