Breaking News

डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्रों ने जाना जीवन शैली में बदलाव से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में

लखनऊ। राजकीय पॉलीटेक्निक में रविवार को ‘हर दिन हर घर आयुर्वेद’ के अंतर्गत ‘जीवन शैली में बदलाव और स्वास्थ्य’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस संगोष्ठी में एस.आर. वी. आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार तिवारी ने डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्रों को जीवन शैली के कारण उन सभी प्रभावों को विस्तार से बताया जो वर्तमान समय में खराब स्वास्थ्य का कारण बन रहे हैं। उन्होंने आयुर्वेद से जुड़े आहार विहार, पंचकर्म आदि को बहुत ही आसान तरीके के समझाया। डॉ. अजय ने मिलेट्स की भी चर्चा की।

संगोष्ठी के अध्यक्ष प्रधानाचार्य राकेश वर्मा और संयोजक व्याख्याता मास कम्युनिकेशन डॉ. नीरज कुमार थे। इस संगोष्ठी में व्याख्याता गणित कल्पना, व्याख्याता मास कम्युनिकेशन डॉ. विनय भूषण, डॉ. बृजेंद्र वर्मा और डॉ. एस.पी. सोनी सहित शिक्षक एवं छात्र मौजूद रहे।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *