Breaking News

महिला दिवस पर सीएम योगी की सौगात, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी, बीमा और आयुष्मान कार्ड

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को बड़ी सौगात दी। सीएम ने डीबीटी के माध्यम से कुल 38.49 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे उनके खातों में भेजी। इसमें 29.59 करोड़ रुपये साड़ी-यूनिफॉर्म के लिए और 8.90 करोड़ रुपये बीमा प्रीमियम के लिए स्थानांतरित किए गए।

कार्यक्रम में सीएम ने मंच पर कई कार्यकत्रियों को साड़ी और यूनिफॉर्म भेंट की। साथ ही उन्होंने पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय भी बढ़ाया जाएगा।

सामाजिक सुरक्षा के तहत उन्हें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ा गया है। इन योजनाओं के अंतर्गत मृत्यु, दुर्घटना या विकलांगता की स्थिति में परिजनों को 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा।

सीएम योगी ने वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर की 600 से अधिक महिलाओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद भी किया। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि वे ई-रिक्शा प्रशिक्षण, फूलों की खेती, स्कूलों में सेवा और ड्रोन तकनीक के जरिए आत्मनिर्भर बन रही हैं और अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं।

About rionews24

Check Also

नीतीश के बेटे निशांत कुमार की जेडीयू में एंट्री, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

पटना। बिहार की राजनीति में रविवार को बड़ा मोड़ आया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *