Breaking News

राम मंदिर में राष्ट्रपति मुर्मू का आगमन: 19 मार्च को श्रमिकों को मिलेगा सम्मान

अयोध्या। हिंदी नव वर्ष पर राम नगरी अयोध्या एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर परिसर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति कार्यालय से कार्यक्रम को मंजूरी मिल चुकी है। वह यहां लगभग चार घंटे तक रहेंगी और मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले श्रमिकों व कर्मचारियों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित करेंगी।

भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रपति का कार्यक्रम तय हो चुका है और तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। बैठक में सुरक्षा, व्यवस्था और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। राष्ट्रपति सुबह करीब 11 बजे मंदिर परिसर पहुंचेंगी।

राम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। एलएंडटी और टीसीएस जैसी प्रमुख संस्थाओं को 15 मई तक औपचारिक रूप से कार्यमुक्त किया जाएगा। मंदिर परिसर में एक विशेष गैलरी भी बनाई जा रही है, जिसमें मंदिर निर्माण की पूरी यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा।

सुरक्षा के लिहाज से मंदिर परिसर के चारों ओर लगभग चार किलोमीटर लंबी आधुनिक बाउंड्री वॉल का निर्माण इंजीनियर्स इंडिया द्वारा किया जा रहा है। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान श्रद्धालु रामलला के दर्शन नहीं कर सकेंगे, लेकिन कार्यक्रम पूरा होने के बाद दर्शन की प्रक्रिया सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएगी।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *